Thursday, August 4, 2016

गति

मिलन, विछोह
मोह, अवसाद
क्षोभ या विद्रोह
जीने की तत्परता
को भंग नहीं करते
उत्सुकता कड़ी है
वर्तमान व भविष्य
के समायोजन की
जीवन की निरंतरता
अज्ञात में निहित है
और सार्थकता ..... 
शून्य में  .. !! 

~ अर्चना 
04-08-2016 

Sunday, July 31, 2016

Excerpts of Existence....!!

You were fighting it for days, you could never count. Language could not yet got evolved to define that undefined state. It seemed unbearable , It was unthinkable but it was. You were aware it existed as it was growing within you. You were actually swimming in the smoke of your burning self for you had no option.
And one fine morning you got up to know it's all gone as if it never existed. As if you dream in your self created real world. You pinched yourself and it hurt to confirm "No you were not dreaming". Something got drastically changed without your knowledge. You looked into the mirror to reassure that you got same eyes, same nose, same lips, same jawline, yesss same face but somehow you knew, now You are New.. 

~Archana 
31-07-2016

Saturday, July 9, 2016

मैं और ज़िन्दगी

मैं वहीँ रुकी हूँ 
स्थिर
शांत
शून्य
साथ ही
थोड़ी व्यथित
थोड़ी विस्मित
पर अविचलित
और
तथाकथित जिंदगी
आगे बढ़ गयी है
अविरल
अशांत
स्थूल
साथ ही
व्यवस्थित
परिवर्तित
और
यथासम्भव अचंभित।
~ अर्चना
09-07-2016 

Thursday, July 7, 2016

इतनी बारिश

इतनी बारिश जैसे आसमान पिघल रहा है ज़मीन की ख्वाइश में और गीली मिट्टी की सौंधी महक तस्लीम कर रही है प्यार की इस तपिश को ~

अर्चना
07-07-2016

इतनी बारिश

इतनी बारिश जैसे आसमान पिघल रहा है ज़मीन की ख्वाइश में और गीली मिट्टी की सौंधी महक तस्लीम कर रही है प्यार की इस तपिश को ~

अर्चना
07-07-2016

Friday, June 24, 2016

रावण !!

रावण अर्थात
शौर्य, विश्वास और पराक्रम
रावण अर्थात
गर्व,ज्ञान और धर्म
युद्ध किया, हुआ संग्राम प्रबल
पर रावण फिर भी डरा नहीं

एक धोबी की बातों में आकर
सीता को वन में भेजा दिया
राम की प्रीत के सम्मुख
रावण का स्नेह जीत गया
सीता को हरा पर छुआ नहीं
रावण कभी भी गिरा नहीं

बाल्मीकि की रामायण में
मर्यादा पुर्षोत्तम राम हुये
रावण के चरित्र पर किन्तु
बस अमर्यादित प्रश्न हुये
रावण के पुतले जले बहुत
पर रावण अब भी मरा नहीं !

अर्चना
24-06-2016

Monday, March 7, 2016

The Queen with Absconding King

Hold on
Expressions
until His heart melts
through His words

Resist
Temptations
until His Truth reveals
through His eyes

Insist
Hibernation
until His soul reflects
through His cries

Go on.....but
Get easy my Lady

For You are the Queen
of Your Freedom
thou screams are astonishing!

For You are the Queen
of Your Kingdom
thou King is absconding!

~ Archana
07-03-2016