Monday, March 7, 2016

The Queen with Absconding King

Hold on
Expressions
until His heart melts
through His words

Resist
Temptations
until His Truth reveals
through His eyes

Insist
Hibernation
until His soul reflects
through His cries

Go on.....but
Get easy my Lady

For You are the Queen
of Your Freedom
thou screams are astonishing!

For You are the Queen
of Your Kingdom
thou King is absconding!

~ Archana
07-03-2016


Wednesday, December 9, 2015

I - The Warrior !


Step by Steps
I am
Going to bridge
All my fears
All my gaps
For I am
The Warrior
Who keeps walking
Let it be Water
or
Let it be Land


Archana

09-12-2015

Tuesday, September 29, 2015

तुम और मैं ..... !!

तुम गति
मैं धारा
तुम बहाव
मैं किनारा
तुम अनंत
मैं क्षितिज
तुम अथाह
मैं विदित
आकर्षण निश्चित है
और संघर्ष भी .......

~ अर्चना
28 - 09 - 2015





Saturday, September 26, 2015

बस वो एक पल .... !!

ऋतु अधीर है मन चंचल है एक हलचल मर्यादा के अंतःकरण में एक भगदड़ तन के कण कण में विस्मित आँखें मौन से झाँके हो जाता कुछ भी एक पल में 

~ अर्चना
26-09-2015

मैं..!

विस्मित हूँ मैं
हर पल की रची
एक नयी रचना
को देख
कितनी बदल गयी
हूँ मैं
हर अगले पल
हो जाती हूँ
कुछ और बेहतर
कुछ और विशेष 

~ अर्चना
26 - 09- 2015

Saturday, September 12, 2015

तुम...!

तुम्हें स्थापित कर लिया है,
मन में,अंत:करन में..
तुम्हारी अनुपस्थिति अब,
 विचलित नहीं करती,
 तन की नश्वरता अब,
चिंतित नहीं करती...!


~ अर्चना
11-09-2015

जब रात...!

जब रात आँखों में टिमटिमाती है
और मैं बहने लगती हूँ नदी सी
आँखों के संकरे कोनो से
मुझमें डुबकियाँ लगाते चाँद-तारे
थोड़ा और निखर जाते हैं!

~ अर्चना
12-09-2015